1 फ़रवरी 2014 - 20:30
ईरान और तुर्की के बीच भाईचारा, प्यार और दोस्ती बेमिसाल।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई नें कहा है कि ईरान और तुर्की के बीच दोपक्षीय सम्बंधों को बढ़ावा देने के लिये दोनों देशों में बहुत ज़्यादा सम्भावनाएं मौजूद हैं

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई नें कहा है कि ईरान और तुर्की के बीच दोपक्षीय सम्बंधों को बढ़ावा देने के लिये दोनों देशों में बहुत ज़्यादा सम्भावनाएं मौजूद हैं। सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई के आफ़िस की वेबसाइट के अनुसार तुर्की के प्रधानमंत्री रजब तय्यब ओर्दोग़ान से होने वाली मुलाक़ात में सुप्रीम लीडर नें ईरान और तुर्की के बीच सदियों से स्थापित भाईचारे, प्यार और दोस्ती को बेमिसाल बताते हुए कहा है कि दोनों देशों के बीच बड़े स्तर पर सम्बंधों को मज़बूत करने के लिये बहुत सी सम्भावनाएं मौजूद हैं। सुप्रीम लीडर नें तुर्की के प्रधानमंत्री की इस तेहरान यात्रा के दौरान विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने पर तेहरान और अंकारा की तरफ़ से गंभीरता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह गंभीरता दोनों देशों के बीच सम्बंधों को स्थिर और मज़बूत करने में महत्वपूर्ण रोल अदा करेगी। सुप्रीम लीडर नें तुर्की और ईरान की जनता के बीच रुझानों और दिली सम्बंधों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि ऐसे अवसर का फ़यदा उठाना बहुत ज़रूरी है। तुर्की के प्रधानमंत्री रजब तय्यब ओर्दोग़ान नें भी तुर्की के राष्ट्रपति और जनता की तरफ़ से सुप्रीम लीडर को सलाम पहुँचाने के बाद कहा कि हम और हमारे देश क जनता ईरान को अपना दूसरा घर समझते हैं।